Queensland Courts - Court Info Logo
एक विषय चुनें भाषा बदलें X

एक विषय चुनें

भाषा बदलें

मजिस्ट्रेट न्यायालय के बारे में जानकारी

मजिस्ट्रेट कोर्ट क्वींसलैंड में न्यायालय प्रणाली का पहला स्तर है। राज्य में लगभग 130 विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट न्यायालय हैं। अधिकांश आपराधिक और सिविल (नागरिक) मामले किसी न किसी तरह इसी न्यायालय में शुरू होते हैं।

मामलों की सुनवाई मजिस्ट्रेटों द्वारा की जाती है, जो इन मामलों का निर्णय लेने वाले न्यायिक अधिकारी होते हैं,  और जो मामले के प्रकार पर निर्भर करते हुए प्रारम्भिक तरीके या अंतिम तरीके के तौर पर निर्णय लेते हैं। इस अदालत में कोई ज़्यूरी नहीं होती है।

यदि आपको न्यायालय जाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन आपको रजिस्ट्री में दस्तावेज़ जमा करने की आवश्यकता है, तो कृपया उन दस्तावेज़ों को जमा करने के लिए रजिस्ट्री के संकेतों का पालन करें। रजिस्ट्री न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही है।

रजिस्ट्री में आप दस्तावेजों (उदाहरण के लिए जमानत दस्तावेजों) पर हस्ताक्षर कर सकते/ती हैं और न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों की प्रतियां प्राप्त कर सकते/ती हैं। इस बारे में नियम हैं कि आप रजिस्ट्री से किस प्रकार के दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते/ती हैं। यदि आप रजिस्ट्री प्रक्रियाओं को नहीं समझते/ती हैं, तो रजिस्ट्री स्टाफ आपकी सहायता करने में सक्षम हो सकते हैं।

वेबसाइट में न्यायालय जाने और न्यायालय सेवाओं के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान की गई है। इसमें अन्य सहायक संसाधनों के लिए भी कई लिंक हैं।