Queensland Courts - Court Info Logo
एक विषय चुनें भाषा बदलें X

एक विषय चुनें

भाषा बदलें

न्यायालय सुरक्षा

कुछ न्यायालयों में सुरक्षा जांच (सिक्योरिटी स्क्रीनिंग) होगी। यदि न्यायालय में सुरक्षा जांच है, तो न्यायालय में उपस्थित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

यह न्यायालय भवन में उपस्थित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए है। इसका अर्थ है कि आपको अपने कुछ सामान, जैसे बैग, की मशीन के माध्यम से जांच करवानी होगी।

आपको मेटल डिटेक्टर से भी गुजरने की आवश्यकता होगी।

कभी-कभार, सिक्योरिटी गार्ड द्वारा हैंड हेल्ड डिवाइस से भी आपको स्कैन किए जाने की आवश्यकता हो सकती है।

यदि उन्हें कोई ऐसी चीज़ मिलती है जिसकी आपको अदालत में अपने साथ ले जाने की अनुमति नहीं है, तो वे इसे आपसे ज़ब्त कर सकते हैं, इस पर निर्भर करते हुए कि वे कौन सी वस्तु है।

वेबसाइट में न्यायालय जाने और न्यायालय सेवाओं के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान की गई है। इसमें अन्य सहायक संसाधनों के लिए भी कई लिंक हैं।