Queensland Courts - Court Info Logo
एक विषय चुनें भाषा बदलें X

एक विषय चुनें

भाषा बदलें

बच्चे

आप अपने बच्चों को अपने साथ न्यायालय में ला सकते/ती हैं, यदि आप उनकी देखभाल के लिए अन्य व्यवस्थाएँ करने में सक्षम नहीं हैं। बच्चों को न्यायालय कक्ष में आने की अनुमति है। लेकिन कृपया याद रखें कि कभी-कभार न्यायालय में बोली जाने वाली बातें चित्रात्मक या परेशान करने वाली हो सकती हैं। इसके अलावा, न्यायालय बहुत व्यस्त और भीड़ से भरा हुआ हो सकता है। लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। यहाँ तक कि जब न्यायालय में भीड़ होती है, तब भी यह महत्वपूर्ण है कि न्यायालय कक्ष में लोग इंतजार करते समय शांत रहें।

वेबसाइट में न्यायालय जाने और न्यायालय सेवाओं के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान की गई है। इसमें अन्य सहायक संसाधनों के लिए भी कई लिंक हैं।