Queensland Courts - Court Info Logo
एक विषय चुनें भाषा बदलें X

एक विषय चुनें

भाषा बदलें

रजिस्ट्री

रजिस्ट्री मजिस्ट्रेट्स कोर्ट के संचालन कार्य की देखरेख करती है। यह अदालत में कहीं स्थित होती है, अक्सर फ़ोयर के पास। यदि आपको रजिस्ट्री नहीं मिल रही है, तो आप न्यायालय में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति से पूछ सकते हैं कि यह कहाँ स्थित है।

रजिस्ट्री स्टाफ न्यायालय में आने वाले लोगों को न्यायालय प्रक्रिया के अधिकांश पहलुओं को समझने में सहायता प्रदान कर सकते हैं। वे आपको इस बारे में अधिक जानकारी दे सकते हैं कि न्यायालय कैसे काम करते हैं, आपको यह पता लगाने में मदद कर सकते हैं कि आपके मामले की सुनवाई कहाँ हो रही है, और समर्थन सेवाओं तक पहुँच प्राप्त करने में मदद प्रदान कर सकते हैं। रजिस्ट्री वह स्थान भी है जहाँ न्यायालय के अधिकांश दस्तावेजों, जैसे कि जमानत से संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और उन्हें दर्ज (या जमा) किए जाने की आवश्यकता होती है।

रजिस्ट्री आपको कोई कानूनी सलाह नहीं दे सकती है या आपको इस बारे में नहीं बता सकती है कि आपके अदालती मामले में क्या करना है।

वेबसाइट में न्यायालय जाने और न्यायालय सेवाओं के बारे में और अधिक जानकारी प्रदान की गई है। इसमें अन्य सहायक संसाधनों के लिए भी कई लिंक हैं।